Watch “How many datatypes in python | Full Python Course in Hindi” on YouTube
अभी तक यह जान चुके हो कि किस तरीके से पाइथन में सिंटेक्स लिखा जाता है। और कमेंट किया जाता है। अब हमको यह जानना है, कि पाइथन के अंदर जो वेरिएबल आपने पढ़ा है वह किस तरीके से डाटा को स्टोर करता है।
कितने तरीके के डाटा टाईप पाइथन मे होते हैं?
- String
- integer
- float
- Complex
- List
- Tuple
- Set
- Dictionary
- Boolean
- Binary
ऊपर आपने जो यह लिस्ट देखी है। यही वह सारे डेटा टाइप पाइथन में होते हैं जिनको कि हम एक संक्षेप में जानकारी लेंगे। क्योंकि पहले वेरिएबल को पढ़ चुके हो और समझ चुके हो। इसलिए डाटा टाईप को समझना और आसान हो जाता है।
इसी तरीके से जो डाटा टाईप पाइथन के अंदर हमें मिलते हैं। इनको इसलिए भी जानना जरूरी है क्योंकि एक वेरिएबल इतने ही तरीके के डाटा को स्टोर कर सकता है। इसी के साथ हर एक डाटा टाईप पाइथन के अंदर जो हमें मिलता है। उसका अपना एक साइज है और इस साइज को आप पता कर सकते हो। लगभग हर एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में इन डाटा टाईप का साइज एक जैसा ही होता है।
यही डेटेटाइम पाइथन के अंदर हमें जो मिलते हैं। ऐसे ही बाकी सारी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के अंदर भी मिलते हैं। इसीलिए इन को समझना और आसान हो जाता है। जब आप पहले किसी और प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को पढ़े हो। और इसीलिए कभी-कभी लोगों के मन में एक प्रश्न होता है। कि क्या मुझे पाइथन पढ़ने के लिए पहले किसी दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का आना जरूरी है?
तो इसका सरल सा जवाब यही है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि आपको पहले कोई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आती हो। जैसा कि ज्यादातर लोग कहते हैं कि सी या सी प्लस प्लस जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आनी चाहिए। लेकिन ऐसा कोई जरूरी नहीं है। यदि आपको एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पहले से आ रही है। उसका फायदा यही होगा कि दूसरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज समझने में आपको थोड़ी आसानी हो जाएगी।
इसी तरीके के समय-समय पर कुछ सवालों के जवाब भी आपको मिलते रहेंगे। जिससे कि प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में होने वाली परेशानियां और दिक्कतों को आप आसानी से समझ और सुलझा पाए।
तो इस वीडियो के अंदर डाटा टाईप पाइथन में कितने और कैसे कैसे होते हैं क्या क्या काम करते हैं यह सारी जानकारी आपको बहुत ही आसानी से मिलेगी और साथ ही साथ इसमें आपको कोडिंग और प्रोग्राम है और अंत में कुछ प्रश्न भी मिलेंगे जिनको कि आप खुद से हल करेंगे।
और साथ ही साथ अगर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोई दिक्कत या परेशानी आ रही है। या आप अपना करियर अभी-अभी शुरू करना चाहते हो तो मुझसे बेझिझक पूछ सकते हो। क्योंकि इस तरीके की परेशानियां शुरुआत में काफी आती है और इनका उसी समय हाल होना बहुत जरूरी है।
इसलिए दोस्तों अगर आपके पास कोई भी सवाल है कि आप कैसे एक प्रोग्रामर बने या क्या करें या कहां से आपको ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इस तरीके के जो भी सवाल आपके मन में आ रहे हैं आप बेझिझक होकर मुझे कमेंट सेक्शन में लिखिए और मैं जल्द से जल्द आपका जवाब दूंगा।
- How to Use For Loop in Python | Full Python Course in Hindi
- How to use while loop in python | Full Python Course in Hindi
- How to Use of dictionary and related methods in python | Full Python Course in Hindi
- How to use sets and related methods of sets in python | Full Python Course in Hindi
- How to use tuples in python | Full Python Course in Hindi